सिंगरौली: एनसीएल ने ओबरी से कसैया वाया कन्हैया दह सड़क निर्माण हेतु मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के साथ किया एमओयू।

सिंगरौली: एनसीएल ने ओबरी से कसैया वाया कन्हैया दह सड़क निर्माण हेतु मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के साथ किया एमओयू।
बुधवार को एनसीएल ने सीएसआर के तहत सड़क निर्माण हेतु मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए), सिंगरौली के साथ एमओयू किया l
जिला कलेक्टर, सिंगरौली, श्री गौरव बैनल की गरिमामयी उपस्थिति में इस आशय के एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री राजीव रंजन और मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए), सिंगरौली की ओर से महाप्रबंधक, श्री गणेश प्रसाद मिश्रा ने हस्ताक्षर किए l
उल्लेखनीय है कि माननीय सांसद सीधी और माननीय विधायक देवसर ने उपरोक्त सड़क के निर्माण हेतु पूर्व में अनुसंशा किया था l
उक्त एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा ओबरी से कसैया वाया कन्हैया दह तक 8 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क और क्रास ड्रेनेज (पुल-पुलिया) के निर्माण कार्य हेतु 11.71 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग दिया जाएगा।
इस सड़क निर्माण से आस-पास के गांवों की देवसर ब्लॉक से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी के साथ हर मौसम में निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, बेहतर सड़क अवसंरचना से स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों के लिए कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुँचाना अधिक आसान और सुगम हो पायेगा।








