A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश।

AddText 07 20 08.22.09

 

 

सिंगरौली: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के नेतृत्व में जिले के विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत संस्कार वैली विद्यालय एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

 

संस्कार वैली विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्हें गलत संगति से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

 

वहीं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में छात्राओं ने “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, आत्मविश्वास और भविष्य को बर्बाद कर देता है। छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

सिंगरौली पुलिस ने अपील की है कि जीवन अनमोल है, इसे नशे के अंधकार में न खोने दें। स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए “नशे से दूरी है ज़रूरी।”

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!