A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 15 जुलाई से 29 जुलाई तक

FB IMG 2131775582953873336

FB IMG 8376453724397182458

FB IMG 8743615965694935429

IMG 20260721 083041सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ठाकुर श्री जुगलकिशोर मंदिर प्रांगण में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित श्री गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव वर्ष 2026 में परम पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य, श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर, स्वामी डॉ श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) के श्रीमुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का डॉ. अनिल तिवारी ने पहुंचकर पावन श्रवण किया एवं उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त लिया। साथ ही परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान श्री श्री 1008 महंत स्वामी श्री किशोर दास देव जू महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया ।डा.अनिल तिवारी ने बताया कि श्री जुगलकिशोर सरकार के दिव्य दर्शन एवं संतों के सान्निध्य ने मन को भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया। इस भव्य एवं पुण्यमयी आयोजन के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं उनके समस्त परिवार को इस आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पं. अमित मिश्रा, पं. राजीव हजारी, पं. आदित्य पांडे, पं. शिवम दुबे, पं. वीरू दुबे एवं पं. रामबाबू त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!