सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का सिंगरौली में भव्य स्वागत किया गया।

सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का सिंगरौली में भव्य स्वागत किया गया।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला )
सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निकाली जा रही पावन कलश शोभायात्रा का सिंगरौली जिले में भव्य स्वागत किया गया।
जिले के जयंत, नवानगर एवं माजन मोड़ क्षेत्र में शोभायात्रा के प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यह समरसता संकल्प अभियान समाज में भाईचारा, सामाजिक एकता और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।






