A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का वादा कोलियरी को धनबाद जैसा सुरक्षित,प्रदूषित और सुन्दर बनाना

*धनबाद :* धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कतरास, वेस्ट मुदिडीह और तेतुलमारी क्षेत्र का दौरा किया. लोगों ने उनका भव्य स्वागत एवं माला पहनाकर सम्मानित किया.

समर्थकों के बीच उन्होंने कतरास कोलियरी क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने को लेकर अपनी प्राथमिकताओं व योजनाओं को साझा किया.

धनबाद वास्तव में विकसित और सशक्त बनेगा. हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है.उन्होंने शहरवासियों से विकास, सुरक्षा और सम्मान की इस सोच का समर्थन करने और आगामी चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

Back to top button
error: Content is protected !!