दरभंगाबिहार

लोहिया चौक से एकमी तक चला बुलडोज़र अभियान

दरभंगा में लोहिया चौक से एकमी तक एलिवेटेड रोड निर्माण हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। परियोजना से जाम कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

दरभंगा, 13 फ़रवरी 2026: लोहिया चौक से एकमी गोलंबर तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत स्थायी एवं अस्थायी निर्माणों को नियमानुसार हटाया गया। प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद कई लोगों ने स्वयं अपने मकान और संरचनाएं हटानी शुरू कर दीं।

कार्राई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार एलिवेटेड रोड बनने से शहर में जाम की समस्या कम होगी, यातायात सुगम बनेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। परियोजना के तहत एलिवेटेड रोड के नीचे चार लेन सड़क भी विकसित की जाएगी।

इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की है।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!