दरभंगाबिहार

जिलाधिकारी ने बेनीपुर प्रखंड भवन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बेनीपुर प्रखंड अंचल कार्यालय के नए भवन स्थल का निरीक्षण किया, गुणवत्ता, सुरक्षा और समय पर निर्माण पर जोर दिया।

दरभंगा, 12 फरवरी, 2026: जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज बेनीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालक अभियंता और भवन निर्माण विभाग से कहा कि निर्माण पूर्ण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए।

जिलाधिकारी ने शीघ्र आधुनिक एवं सुसज्जित कार्यालय भवन की सुविधा आम जनता के लिए उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने परिसर में चाहरदीवारी निर्माण, समतलीकरण, जल निकासी व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, डीसीएलआर श्री अभिनाश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!