दरभंगाबिहार

दरभंगा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

दरभंगा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक, लंबित मामलों और जनता की शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष समीक्षा।

दरभंगा, 12 जनवरी 2026: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी, श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न सरकारी मामलों की समीक्षा और लंबित मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था।

बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले सीडब्लूजेसी एवं एमजेसी के लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लंबित मामलों का प्रतिवेदन माननीय न्यायालय में शीघ्र समर्पित करें। इसके साथ ही एलपीए और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों का भी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीपीग्राम और आरटीपीएस जैसे लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीयता कोषागार पदाधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

जिलाधिकारी ने ए.सी./डी.सी. बिल, सरकारी परियोजना हेतु भूमि चयन, अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, उज्ज्वला योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का भी समग्र रूप से निरीक्षण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!