
Madhubani मधुबनी जिला के सकरी थाना में मुहर्रम शांति समिति की बैठक संपन्न
दिनांक 21 जून 2026 को सकरी थाना, मधुबनी में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मकसूदा पंचायत के मुखिया सज्जाद अंसारी, ग्रामीण प्रतिनिधि फैयाज अहमद उर्फ लाडले, तथा मोकरमपुर पंचायत के मुखिया आजाद शाह सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।
सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मुहर्रम को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। मधुबनी से मोहम्मद इस्लाम शेख की रिपोर्ट










