
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में हुआ आयोजन*

पाली, 21 जून। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर (जिला पाली) में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्राचार्य डाल चन्द गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व तथा इसके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर नियमित रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।











