बिहारअन्य खबरेबेगुसराय

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में वारदात, मौके से बाइक और मोबाइल बरामद – परिवार में मचा कोहराम

file 00000000d8dc71faa8a2b1755558e1f7
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में वारदात, मौके से बाइक और मोबाइल बरामद – परिवार में मचा कोहराम
📰 विस्तार से खबर:
बेगूसराय जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत का है। जानकारी के अनुसार गुही कुआं और दुर्गा स्थान मसराज के बीच सुनसान इलाके में अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव वार्ड संख्या-3 निवासी पवन महतो के इकलौते पुत्र अरविंद महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरविंद महतो शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था। वह अपने एक दोस्त को सापुर गांव उसके ससुराल छोड़ने गया था।
दोस्त को छोड़ने के बाद जब अरविंद वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी उस समय मिली जब एक राहगीर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक की जलती लाइट और मोबाइल फोन की लगातार बजती रिंग देखी। शक होने पर वह रुका और मोबाइल से कॉल कर परिजनों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां अरविंद महतो का शव पड़ा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक 7 साल की मासूम बेटी भी शामिल है। इसके अलावा परिवार में उसकी दो बहनें भी हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार, पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार, छौराही थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष चंदर कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने में जुट गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। साथ ही आसपास के इलाकों में छापेमारी और जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!