A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई* ।

*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई* ।FB IMG 1777700562192

*12 ग्राम हीरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू*।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में व उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा के कुशल नेतृत्व में सीआईए स्टाफ नरवाना कि टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी उप नि. सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चमेला कॉलोनी नरवाना के पास बड़नपुर रोड पर दो नशा तस्करों को 12 ग्राम हीरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।

पकडे गए आरोपियों की पहचान रवि व सोनू वासियान तारावती कॉलोनी सफीदों के रुप में हुई है । जो दोनों सगे भाई है।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी उप.नि. सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम स.उप.नि. रणधीर सिंह के नेतृत्व में नजदीक मेला मंडी नरवाना पर मौजूद थी कि उसी समय सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि रवि वा सोनू वासियान सफीदों नशा तस्करी का धंधा करते है और इस समय दोनों मोटरसाइकिल पर चमेला कॉलोनी नरवाना से हीरोइन खरीद कर बड़नपुर रोड से होते हुए बाईपास की तरफ जाएंगे । सीआईए नरवाना कि टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए ट्रैप लगाकर सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित मौका पर ही काबू कर लिया । सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी कि हाजरी में दोनों आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपियों की पहनी पेंट की जेबों से कुल 12 ग्राम हीरोइन बरामद हुई । नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मुकदमा नंबर 83 दिनांक 01/05/2026 धारा 21B/61/85 NDPS के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

जींद पुलिस की आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य अपराध संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें ।

Back to top button
error: Content is protected !!