बिहारदरभंगा

प्रशासन सख्त, अब नहीं चलेगी ढिलाई

दरभंगा में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के करीब, किसानों को 99 प्रतिशत भुगतान पूरा, चावल आपूर्ति में तेजी के निर्देश, प्रशासन सख्त।

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 को लेकर धान और सीएमआर अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। जिले में 203 पैक्स सक्रिय हैं। अब तक 7,536 किसानों से 41,673.452 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। यह लक्ष्य का 99.22 प्रतिशत है। 7,534 किसानों को भुगतान हो चुका है। दो किसानों का भुगतान लंबित है। इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। 27,921.212 मीट्रिक टन सीएमआर देना है। अब तक 9,077 मीट्रिक टन आपूर्ति हुई है। आपूर्ति में तेजी लाने को कहा गया। अगले दिन मिलों को धान देने का निर्देश मिला। समन्वय बढ़ाने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!