बिहारदरभंगा

दरभंगा में सौर योजना पर बड़ी बैठक

दरभंगा में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक, सोलर पैनल पर सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और योजना के लाभों की पूरी जानकारी पढ़ें।

दरभंगा में समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा हुई। अधिकारियों को निर्देश मिला कि अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित करें। इच्छुक लोगों को घर जाकर जानकारी दें। सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें। जिले में 1775 आवेदन प्राप्त हुए। 908 उपभोक्ताओं ने वेंडर चुना। 329 घरों पर सोलर पैनल लग चुके हैं। 308 लोगों को सब्सिडी मिली। योजना के तहत 30 हजार से 78 हजार तक सहायता दी जा रही है। पैनल पर पांच साल गारंटी और दस साल वारंटी है। आवेदन के लिए आधार और बिजली बिल जरूरी है। सभी अधिकारियों और वेंडरों की बैठक में उपस्थिति रही।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!