?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

ग्रामीण विकास एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी का योगदान सदैव रहेगा अविस्मरणीय- विनोद

ग्रामीण विकास एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी का योगदान सदैव रहेगा अविस्मरणीय- विनोद
राष्ट्रपति सम्मानित महेवा मलकिया के पूर्व प्रधान को पुण्यतिथि पर समारोहपूर्वक अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

IMG 20240724 WA0008महेवा मलकिया में स्व. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी को पुष्पांजलि अर्पित करते बाबागंज विधायक विनोद सरोज व अन्य

प्रतापगढ़। महेशगंज के समीप महेवा मलकिया गांव में बुधवार को राष्ट्रपति सम्मानित पूर्व प्रधान जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गयी। स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद बाबागंज ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष भी थे। कार्यक्रम में पहुंचे बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने कहा कि भारतीय सेना में अदम्य साहस भरी सेवा प्रदान करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी की दीर्घकालिक सेवा सदैव चिरस्मरणीय रहेगी। उन्होनें स्वयं तथा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया की ओर से पूर्व प्रधान की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि कई पंचवर्षीय योजनाओं में गांव के प्रधान के रूप में स्वर्गीय त्रिपाठी द्वारा मॉडल विकास को भी पंचायत प्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शन कहा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी के कार्यकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में महेवा मलकिया को राष्ट्रपति सम्मान को गौरवपूर्ण उपलब्धि ठहराया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने भी पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से उनकी स्मृति को नमन किया। पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, लालगंज टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पूर्व कुलपति प्रो. राकेश पाण्डेय, ब्राम्हण सभा के संरक्षक सुरेश प्रताप पाण्डेय आदि ने भी पुष्पांजलि कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक आलोक त्रिपाठी ने प्रारम्भ में स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। संचालन अधिवक्ता अरविन्द त्रिपाठी पंकज व आभार प्रदर्शन अधिवक्ता आनन्द त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर आनन्द शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, धीरज शुक्ला, विकास मिश्र, राणा सूबेदार सिंह चौहान, अनिल त्रिपाठी महेश, विन्ध्यवासिनी शुक्ल, दि बार एसोशिएसन कुण्डा के अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, सिविल बार अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान पाण्डेय, दिनेश सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!