
दिल्ली प्रेस रिलीज:-माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर धनबाद लोकसभा के गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निम्नलिखित मुख्य विषयों पर चर्चा की गई:
1) धनसार चौक (एन.एच – 218) से लेकर पुराना एन. 32 होते हुए गोबिंदपुर (एन.एच.-19) तक एलिवेटेड फ्लाई ओवर के निर्माण की आवश्यकता।
2) गोबिंदपुर (एन.एच. 19) से महुदा मोड़ (एन.एच. 18) पथांश को तत्काल मजबूतीकरण कार्य द्वारा ठीक किये जाने की आवश्यकता।
3) धनबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत NH 19 के मार्ग में निरसा बाजार और गोविंदपुर बाजार वाले क्षेत्र में एलिवेटेड फ्लाई ओवर निर्माण के संबंध में।
माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा सकारात्मक पहल करने की बात कहीं।






