A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहारबेतिया

बगहा में नेकी की दीवार पहल शुरू: पुराने कपड़ों से गरीबों की मदद, शहर की सफाई में सुधार का प्रयास

IMG 20260418 091309
Oplus_16908288

बगहा पश्चिमी चंपारण अमशाद खान की रिपोर्ट / बगहा नगर परिषद क्षेत्र में नेकी की दीवार नामक एक नई पहल शुरू की गई है । इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कपड़े और अन्य उपयोगी सामान पहुंचना है, साथ ही शहर के स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाना भी है ।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सरोज कुमार बैठ ने बताया कि अक्सर लोग अपने पुराने कपड़े कहीं भी फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। वहीं दूसरी और कई गरीब परिवारों को पर्याप्त कपड़े नहीं मिल पाते। इन दोनों समस्याओं को देखते हुए नेकी की दीवार की शुरुआत की गई है।

IMG 20260418 091257
Oplus_16908288

साफ और उपयोगी योग्य पुराने कपड़े इस दीवार पर टांग सकते हैं।

इस पल का तहत नगर वासी अपने साफ और उपयोग योग्य पुराने कपड़े दीवार पर टांग सकते हैं इसके बाद नगर परिषद इन कपड़ो को जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वह अनुपयोगी कपड़ों और वस्तुओं को नालियों या कूड़े में फेंकने के बजाय यहां जमा करें, ताकि उनका सदुपयोग हो सके।

सक्षम लोगों से पुराने कपड़े दान करने का आग्रह

भगवान नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता ने सक्षम लोगों से पुराने कपड़े दान करने का आग्रह किया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से एक और गरीबों की आवश्यकताएं पूरी होगी वहीं दूसरी ओर शहर में गंदगी और नालियों के जाम होने की समस्या भी कम होगी। इससे बगहा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। सभापति प्रतिनिधि ने इस पहल के लिए अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत अधिकारी राजीव कुमार, ईओ सरोज कुमार बैठा, सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, बगहा 2 के बीडीओ बिडडू कुमार राम, स्वच्छता पदाधिकारी अबू बाकिर सहित कई जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!