दरभंगाबिहार

जीविका निधि से बनेंगी महिलाएं आत्मनिर्भर!

दरभंगा में डीएमसीएच में जीविका निधि ऋण नीति पर कार्यशाला, 207 कर्मियों को प्रशिक्षण, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल।

दरभंगा, 12 फरवरी, 2026: दरभंगा के डीएमसीएच परिसर में गुरुवार को जीविका दीदी की रसोई में बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी 18 प्रखंडों से कुल 207 प्रबंधक और कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, शान्तनु ठाकुर, ब्रजकिशोर गुप्ता, राजा सागर, पन्नालाल और राजेश जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने जीविका निधि की भूमिका और महिलाओं के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

डा. ऋचा गार्गी ने कहा कि योजना से महिलाएं छोटे व्यवसाय, कृषि, पशुपालन, सिलाई और सेवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगी। ब्रजकिशोर गुप्ता ने ऋण की प्रक्रिया, पात्रता, सदस्यता और डिजिटल एप के माध्यम से आवेदन व स्वीकृति की जानकारी दी।

कार्यशाला में अल्पकालिक, सूक्ष्म और लघु ऋण की श्रेणियों, 12 प्रतिशत ब्याज दर और पात्रता मानदंड पर विशेष जोर दिया गया। पन्नालाल एवं राजेश जी ने संचालन, जोखिम प्रबंधन और पारदर्शिता प्रणाली पर मार्गदर्शन किया।

प्रतिभागियों ने इसे महिलाओं की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास में सहायक बताया। यह कार्यशाला ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!