
दरभंगा, 12 फरवरी 2026: आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जांच की गई।
आयुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारियों से एम्बुलेंट्री वाहन द्वारा डोर-स्टेप पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति ली। दरभंगा में 18 एनिमल एम्बुलेंस सक्रिय हैं, जबकि तीनों जिलों में 24 घंटे संचालित पशु चिकित्सालय मौजूद हैं। उन्होंने टीकाकरण, ईयर टैगिंग और पशु औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में समेकित बकरी-भेड़ विकास योजना, ‘मैत्रेय’ कृत्रिम गर्भाधान योजना और मत्स्य विभाग की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा की गई। आयुक्त ने मछली उत्पादन बढ़ाने एवं योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सभा में संबंधित जिला पशुपालन एवं मत्स्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





















