दरभंगाबिहार

दरभंगा में उद्योगों को गति देने के लिए डीएम का औद्योगिक क्षेत्र दोनार भ्रमण, उद्यमियों से सीधा संवाद

दरभंगा में उद्योगों को गति देने के लिए डीएम का औद्योगिक क्षेत्र दोनार भ्रमण, उद्यमियों से सीधा संवाद

दरभंगा, 09 जनवरी 2025।
दरभंगा जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया और उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी ने कुल पांच औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण किया। इनमें कुरकुरे एवं नमकीन उत्पाद बनाने वाली अम्बे फूड प्रोडक्ट्स, ईंख के अवशेष से बायोडिग्रेडेबल पेपर प्लेट तैयार करने वाली ग्रीनको पल्प प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ई-रिक्शा निर्माण इकाई गोपाल ऑटो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा केक, बिस्कुट और अन्य खाद्य उत्पाद बनाने वाली आनंद बेकर्स शामिल हैं। भ्रमण के दौरान डीएम ने उत्पादन प्रक्रिया, रोजगार सृजन और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।

उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र दोनार में जल-जमाव की समस्या, सड़क चौड़ीकरण तथा आसपास की आबादी के लिए वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता को प्रमुख मुद्दे के रूप में रखा। इस पर जिला पदाधिकारी ने उप-महाप्रबंधक, बियाडा दरभंगा को नाला निर्माण एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए। बिजली ट्रिपिंग की समस्या और औद्योगिक क्षेत्र के भीतर विद्युत तारों को ऊँचा करने के संबंध में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला लाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न उद्यमी, बैंक पदाधिकारी, उप-महाप्रबंधक बियाडा अंकुर सिन्हा, जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी, प्रबंधक बियाडा ब्रजेश चंद्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!