दरभंगाबिहार

सड़क हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट पर तुरंत कार्रवाई

मधुबनी में सांसद रामप्रीत मंडल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक, शपथ, ब्लैक स्पॉट सुधार, मुआवजा और जागरूकता अभियान पर जोर।

मधुबनी, 16 जनवरी 2026।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झंझारपुर के सांसद एवं संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रामप्रीत मंडल ने की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन के प्रयोग से परहेज और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह के तहत किए जा रहे कार्यों और दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी दी। सांसद ने ब्लैक स्पॉट की पहचान कर त्वरित सुरक्षा उपाय लागू करने, हिट एंड रन मामलों में समयबद्ध मुआवजा भुगतान, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण तथा बच्चों-युवाओं में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। गोल्डन ऑवर में आपात सेवाओं को सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!