दरभंगाबिहार

दरभंगा में डीएम ने जनता दरबार में सुनी समस्याएँ, कई मामलों का त्वरित समाधान

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता दरबार में 50+ शिकायतें सुनी और कई मामलों का तुरंत समाधान किया, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

दरभंगा, 16 जनवरी 2025: जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 50 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें 30 ऑनलाइन और 20 ऑफलाइन आवेदन शामिल थे।

जिलाधिकारी ने उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना। खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, पंचायती राज, सहकारिता, परिवहन, पशु एवं मत्स्य संसाधन से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और पारदर्शी निवारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!