दरभंगाबिहार

गोला फेंक और दौड़ में चमके दरभंगा के खिलाड़ी

दरभंगा में नेहरू स्टेडियम लहरियासराय में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय में भाग लेंगे।

दरभंगा, 12 फरवरी, 2026: स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान, लहरियासराय में रविवार को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के चयनित दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने कहा कि खेल राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का प्रतीक है और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। गोला फेक, 100 मीटर और 50 मीटर दौड़, चक्का फेक, भाला फेक और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयन समिति में आमिर हुसैन, शोएब, जितेंद्र कुमार और गोविंद कुमार उपस्थित थे।

सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में अमरनाथ नायक, बैद्यनाथ कुमार, जीनत आरा, बलदेव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुराग ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रिया पासवान ने प्रस्तुत किया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!