

मध्यप्रदेश के नीमच जिले की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर “ड्रोन स्ट्राइक” की है। एसपी अंकित जायसवाल के नेतृत्व में रतनगढ़ थाना और सिंगोली थाना पुलिस ने दो अलग स्थानों पर छापा मारकर अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए और देखा कि कहां पर अफीम की खेती लहलहा रही है। फिर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड का सत्यापन किया। अफीम की अवैध खेती की पुष्टि ✅ होने पर कार्रवाई की।रतनगढ़ थाना और सिंगोली पुलिस ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर उन खेतों को ढूंढ निकाला जहाँ ‘काले सोने’ की अवैध खेती की जा रही थी।
कार्यवाही एक :-रतनगढ़ (लुहारिया जाट): कपास के खेत के बीच बोए गए अफीम के 11,600 पौधे जब्त। कुल वजन 9.76 क्विंटल, कीमत 97.60 लाख रुपये। आरोपी हीरालाल माली गिरफ्तार।
कार्यवाही दो :- सिंगोली (अथवा बुजुर्ग): सरसों की फसल के बीच छिपाई गई 78.920 किलो अफीम जब्त। कीमत 7.90 लाख रुपये। आरोपी रतनलाल बलाई गिरफ्तार।
ड्रोन से कार्यवाही के बाद मचा हड़कंप:- एमपी का नीमच जिला अफीम उत्पादक है, नारकोटिक्स विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किए गए हैं। करीब पच्चीस हज़ार किसान अफीम की लाइसेंसी खेती कर रहे हैं, वही अवैध खेती की जानकारी सामने आई है। पुलिस एक – एक खेत जाकर जांच पड़ताल नही कर सकती है। इसके अलावा अफीम की अवैध खेती के लिए ऐसी जगह चिह्नित करते हैं जो जंगली क्षेत्र के किनारें हो , जहां पर पहुँचने में रास्ता भी ठीक न हो , आसपास अन्य फ़सले भी बो देते हैं ताकि दिखें ना । पुलिस द्वारा ड्रोन से सर्चिंग करने से तस्करों में हड़कंप मंच गया







