A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

कस्बा बगरैन के मुख्य रास्ते में जलभराव से लोग परेशान, पुनः पी सी सी सड़क निर्माण की उठी मांग

 

कस्बा बगरैन के मुख्य रास्ते में जलभराव से लोग परेशान, पुनः पी सी सी सड़क निर्माण की उठी मांग

बगरैन। बदायूं। विकास खंड वजीरगंज के कस्बा बगरैन स्थित बिसौली रोड की गली नं. 4 (कश्यप बाली गली) में बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गली कच्ची होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार गली में पानी भरे रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। कई बार दोपहिया व चारपहिया वाहन गली में फँस जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इस समस्या को लेकर ग्राम बगरैन निवासी पीयूष सोनी , रिंकू कश्यप एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गली में PCC (सीमेंट कंक्रीट) सड़क निर्माण कराए जाने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले बरसात के मौसम में हालात और खराब हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गली में जल्द से जल्द PCC सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!