अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुर

टी20 क्रिकेट विश्व कप भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है

भारतीय क्रिकेट टीम ने 13 ओवर तक 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 12 फरवरी 2026

—–> टी20 क्रिकेट विश्व कप का 18वां मैच आज गुरूवार 12फरवरी2026 को दिल्ली में अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।जानकारी अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच के 15वें ओवर तक 04 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए लिए । तिलक वर्मा 25रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें जेजे स्मिट के हाथों कैच करवाया गया। जेजे स्मिट को दो विकेट मिले, उन्होनें ईशान किशन को 24 गेंद पर 61 देकर आउट किया। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्टज की गेंद पर स्टंपिग कर आउट किया। भारतीय टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन ने 22रन बनाकर नामीबिया के बेन शिकाॅगो के हाथों कैच आउट हो गए। आज खेले जा रहे मैच मे नामीबिया की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरू करते हुए मैच के पहले ओवर मे 8रन बनाए। भारतीय पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन ने बेन शिकॉगो की गेंद पर लगातार दो बार 6के लगाए। मैच के तीसरे ओवर मे ईशान किशन ने स्मिट की चौथी गेंद और पांचवी गेंद पर चौके लगाए। भारतीय टीम ने मैच के शुरूआती छह ओवर मे एक विकेट खोने के बाद 86रन बनाए। भारत ने मैच के आठवें ओवर में अपना दूसरा विकेट खोया। ईशान किशन 24गेंद पर 61रन बनाए और आउट हो गए। ईशान किशन को नामीबिया के शिकाॅगो ने कैच लेते हुए आउट किया। मैच के गयारहवें ओवर मे भारत का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान सूर्यकुमार यादव 12’रन पर आउट हुए, उनहें नामीबिया के जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्टज की गेंद पर स्टंपिंग करते हुए आउट किया। भारत का चौथा विकेट मैच के 12वें ओवर मे गिरा। यहां पर तिलक वर्मा 25रन पर आउट हुए। आज के मैच मे दोनों टीमों की प्लेइंग 11′ इस प्रकार है- भारतीय टीम- संजू सैमसन, ईशान किशन- विकेटकीपर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव- टीम के कप्तान, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवती, अर्शदीप सिंह, जस प्रीत बुमराह। नामीबिया टीम-: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, छ
जैन निकोल, लाॅफ्टी-ईटन, जेराड इरासमस- कप्तान, जेजे स्मिट, जैन ग्रीन- विकेटकीपर, रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करूगेर, बर्नार्ड शोल्टज, बेन शिकाॅगो, मैक्स हिगो। भारतीय टीम ने मैच के 19वें ओवर में अपना तीन विकेट खोये। हार्दिक पांड्या 52रन , शिवम दुबे 23रन, अक्षर पटेल बिना रन बनाए ही आउट हुए। हार्दिक पांड्या को जेराड इरासमस ने कैच आउट किया। टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच आज दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम मे भारत और नामीबिया के बीच खेल जा रहा है नामीबिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनीं। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने मैच के अंतिम ओवर मे 5विकेट खोये ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक पूरा किए।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!