
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 9425179527 धार 12 फरवरी 2026। वनमंडल धार में अवैध वन अपराधों पर लगाम लगाते हुए एक के बाद एक कार्यवाहियां की जा रही है। वनमंडलाधिकारी धार श्री विजयानंथम टी आर के कुशल मार्गदर्शन में विगत सप्ताह दो बड़ी कार्यवाही की गई।
पहली कार्यवाही अंतर्गत वन परिक्षेत्र सरदारपुर में 06 फरवरी 2026 को वनक्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जाकर ट्रैक्टर जप्त किया जाकर परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर में लाया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत कोटडाकला वन क्षेत्र में स्थानीय ईट भट्टों संचालकों द्वारा अवैध उत्खनन के प्रकरण में ट्रैक्टर जप्ती की कार्यवाही की जाकर नियमानुसार वन अपराध प्रकरण दर्ज कर भारी जुर्माने से दंडित किया गया था।
दुसरी कार्यवाही वन परिक्षेत्र कुक्षी में गत रात्रि 10 फरवरी 2026 को की गई। जिसमें मुखबीर से आयसर में अवैध रूप से लकडी परिवहन की प्राप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर रात्रि करीबन 02:00 बजे घेरा बंदी कर आयसर जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन को सुरक्षित रेंज कैंपस सुसारी में लाया गया। उपवनमंडलाधिकारी धार / सरदारपुर सुनील सुलिया द्वारा बताया गया की वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रेप- ।। और अतिक्रमण रोकथाम हेतू लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। उक्त दोनो ही कार्यवाहियों में टीम का नेतृत्व डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर सरदारपुर / कुक्षी द्वारा किया गया उक्त कार्यवाही में टीम सरदारपुर में विक्रमसिंह निनामा, पत्तलसिंह भारती, मनीषपालसिंह राठोर, अर्जुन राठोर, अनिल हरोड व टीम कुक्षी में देवके देवधे, नानुराम अलावे और सूरसिंह जमरा द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई
।






