A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जैविक गुड़ उत्पादन की यूनिट देख प्रभावित हुए कलेक्टर

जैसीनगर के नयाखेड़ा में लगाई ग्राम चौपाल

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अधिकारियों के साथ जैसीनगर के नयाखेड़ा पहुंचकर ग्राम चौपाल लगाई, जिसमें ग्रामवासियों से स्थानीय समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं मौके पर ही उनके निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक के.वी. सहित सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे। कलेक्टर लगातार जिले में जिले वासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने जैसीनगर के नयाखेड़ा गांव में ग्राम चौपाल लगाई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामवासियों की प्रमुख समस्या में फसलों को जंगली सूअरों द्वारा नुकसान किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने शासन की योजना के अंतर्गत फेंसिंग करने की बात रखी, जिस पर कलेक्टर. द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फेंसिंग के लिए तत्काल योजना तैयार करें। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कहा कि अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें एवं डॉक्टर-इंजीनियर बनाएं, इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम में एवं उसके आसपास सभी किसान अपने-अपने खेत पर प्राकृतिक/जैविक खेती अवश्य करें, जिससे न केवल आय में वृद्धि होगी बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही उन्होंने “एक बगिया मां के नाम” के अंतर्गत फलदार पौधे लगाने का भी सुझाव दिया। कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ठाकुर व बड़ी संख्या में कृषकों सहित खेत पर जैविक गुड़ निर्माण इकाई का भ्रमण किया गया एवं गुड़ निर्माण की प्रक्रिया को देखकर कलेक्टर द्वारा निर्माण इकाई की सराहना की गई तथा इस निर्माण इकाई के प्रचार-प्रसार करने एवं अन्य किसानों को भी इससे प्रेरित होकर कार्य करने के लिए कहा। ग्राम मिडवासा में उद्यानिकी विभाग की योजना का कैंप लगाने के भी आदेश दिए, साथ ही कलेक्टर ने फलोद्यान लगाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर धीरज सिंह ठाकुर, एसडीएम जैसीनगर रोहित वर्मा, उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, जनपद सीईओ जैसीनगर, उपसंचालक उद्यानिकी पी.एस. बड़ोले, तहसीलदार जैसीनगर, परियोजना संचालक एम.के. प्रजापति सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे,

Back to top button
error: Content is protected !!