A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में ‘Holistic Well Being’ शिविर आयोजित, 78 वृद्धजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

योग, मानसिक स्वास्थ्य और आयुष चिकित्सा के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य पर जोर; 13, 19, 20, 26 व 27 फरवरी को भी होंगे शिविर

निवाड़ी, ओरछा। संचालनालय आयुष के आदेश एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से ‘Holistic Well Being’ थीम पर आधारित योग एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री रामराजा वृद्धाश्रम, ओरछा में किया गया।

शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जनभागीदारी समिति निवाड़ी एवं विधायक प्रतिनिधि  संजय नकीब,  जितेन्द्र यादव,  प्रदीप राय तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि  संजय नकीब ने अपने संबोधन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने योग एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आयुष पद्धति के लाभ बताए।

शिविर के प्रथम चरण में योग प्रशिक्षक द्वारा वृद्धजनों को योगाभ्यास कराया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एवं जिला आयुष अधिकारी ने भी सहभागिता की। द्वितीय चरण में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 78 वृद्धजनों का रक्तचाप (BP) एवं शुगर की जांच की गई। साथ ही वात रोग, कास, श्वास, मधुमेह, हृदय रोग, उदर रोग एवं चर्म रोग सहित विभिन्न रोगों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार साहू, डॉ. मुकेश कुमार अहिरवार, डॉ. रजनी खरे, ज्ञानेश अहिरवार, शैलेन्द्र त्रिपाठी, महेन्द्र रावत, पद्मा मिश्रा, शीपचंद्र सौर, रवि प्रजापति, सोनू अहिरवार तथा आरोग्य भारती जिला निवाड़ी के सचिव डॉ. रितेश खरे एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर जिला आयुष अधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। बताया गया कि इसी क्रम में 13, 19, 20, 26 एवं 27 फरवरी को भी रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र के सभी वृद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयुष पद्धति का लाभ लेने की अपील की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!