A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

छग• प्रदेश से होकर गुजरने वाली करीब 26 ट्रेनों को 14 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द किया गया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 12 फरवरी 2026
* छत्तीसगढ *
—–> छत्तीसगढ प्रदेश से होकर गुजरने वाली करीब 26 ट्रेनें रद्द की गई हैं इस दौरान मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। अब पूर् समाचार विस्तार से- प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश से होकर गुजरने वाली करीब 26 ट्रेनों को रेल प्रशासन द्वारा रद्द किया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में एक्सप्रेस, मेमू ट्रेन भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 03 बने हुए वाॅशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग अंर बैलेस्टेड ट्रैक निर्माण का कार्य किया जायेगा। इस कारण से करीब 20 दिनों तक का ब्लाॅक लिया जायेगा। इस दौरान 14 टेनों को 04 से लेकर 26 अप्रैल 2026 तक के लिए रद्द किया गया है। इसके अलावा छग के रायपुर रेल मंडल में हथबंद भाटापारा सेक्शन में भी रोड अंडर ब्रिज बनाने गर्डर लाॅच किया जायेगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जायेगा, इस कारण से 14 एवं 15 फरवरी 2026 को कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं।इसके अतिरिक्त दपूम रेलवे के भिलाई रेलवे-स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के चलते भी कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।रेलवे प्रशासन के अनुसार 14 एवं 15 फरवरी 2026 को कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेनों के रद्द रहने से छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल पंजाब की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को पराशानी हो सकती है, विशेष रूप से रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, कोलकात्ता, अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई मार्ग के यात्रा करने वाले यात्रीगण अपनी यात्रा शुरू करने से पूर्व ट्रेनों की वस्तुस्थिति जरूर देख लें। रेलवे प्रशासन ने यात्रीगणों से वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने और यात्रा आरंभ करने से पूर्व जानकारी लेने की अपील की है। रद्द रहने वाली ट्रेनें-: 14 फरवरी 2026 को- ट्रेन 67828-रायपुर- बिलासपुर मे
मेमू पैसेंजर, 68719- बिलासपुर- रायपुर मेमू पैसेंजर, 68733- गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68734- बिलासपुर- गेवरारोड मेमू पैसेंजर, 58203- कोरबा- रायपुर पैसेंजर; 58205- रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, ।। 15 फरवरी 2026 को रद्द ट्रेनें- 58206- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- रायपुर पैसेंजर, 58202 रायपुर- बिलासपुर पैसेंजर। बीच मे ही समाप्त होने वाली ट्रेनें- 14 परवरी 2026 को ट्रेन- 68862- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर- बिलासपुर तक चलेगी, बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन 68861- गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर- बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चलेगी, गोंदिया- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। कोरबा- अमृतसर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। ट्रेन 18030-और 18029- शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 04 से लेकर 24 अप्रैल और 06 से लेकर 26 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी। ट्रेन 18237- कोरबा- अमृतसर और 18238- अमृतसर- कोरबा एक्सप्रेस भी 05 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी। ट्रेन 12409-12410 रायगढ़- हजरत निजामुद्दीन और ट्रेन 12101-12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस सहित 12807-12808, विशाखापट्टनम- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी अलग अलग समय मे अप्रैल महिने मे रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त कई मेमू डेमू पैसेंजर भी 05 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026तक रद्द रहेगी। गोंदिया – बल्लारशाह मार्ग की कई पैसेंजर ट्रेनें 05 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी। ट्रेन 15231-15232, बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस को 05 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2026तक दुर्ग स्टेशन तक ही चलाया जायेगा। रद्द होने वाली ट्रेनें- 18030 शालीमार-एलटीटी 4 से 24 अप्रैल तक, ट्रेन 18029- एलटीटी-शालीमार 06 अप्रैल से 25 अप्रैल तक , ट्रेन 18237 कोरबा – अमृतसर एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल तक, 18238 अमृतसर- कोरबा एक्सप्रेस 07 से 27 अप्रैल तक, 12410- हजरत निजामुद्दीन- रायगढ़ एक्सप्रेस- 2,4,6,9,11,13,16,18,20,22 अप्रैल तक, 12409′ रायगढ़- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 4,6,8,11,13,15,18,20,22,24 अप्रैल तक, 12101- एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस- 4,6,7,10,11, 13,14,17,18,20,21 अप्रैल तक, ट्रेन 12102- शालीमार- एलटीटी – 6,8,8,9,12,13,15,16,19,20,22,23 अप्रैल तक, 12807- विशाखापट्टनम- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 5,7;9, 11,12,14,16,18,19,21,23 अप्रैल तक, 12808 हजरत निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस- 7;8,11,13,14,16,18,20,21,23, 25 अप्रैल तक, 68815/68816- बल्लारशाह- गोंदिया मेमू- 5, से 25 अप्रैल तक रद्द, 78805 गोंदिया-कटंगी-5 से 25 अप्रैल तक रद्द; 78806 कटंगी- गोंदिया 5 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें-: 68802- गोंदिया बल्लारशाह पैसेंजर 5से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन से चलेगी, गोंदिया हिरदामाली के बीच रद्द। 68803 बल्लारशाह- गोंदिया पैसेंजर 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन से चलेगी, हिरदामाली गोंदिया के बीच रद्द। 68804 गोंदिया बल्लारशाह पैसेंजर 5से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन से चलेगी, हिरदामाली गोंदिया के बीच रद्द। 68805 चांद फोर्ट-गोंदिया पैसेंजर 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन से चलेगी, हिरदामाली गोंदिया के बीच रद्द। 68806 गोंदिया-वड्सा पैसेंजर 5से 25 अप्रैल तक हरदामाली स्टेशन से चलेगी, गोंदिया हिरदामाली के बीच रद्द। 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल तक दुर्ग स्टेशन से चलेगी, दुर्ग गोंदिया के बीच रद्द। 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस 5 से 26 अप्रैल 2026 तक दुर्ग स्टेशन से चलेगी, गोंदिया दुर्ग के बीच रद्द रहेगी। यात्रीगण अधिक जानकारी के अपने नजदीकी रेलवे-स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!