
विद्यालयों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन।
सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मौतें तेज गति, बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट के कारण होती है जो चिंता का विषय है, दिलीप चारण
रोहट: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत उप खंड अधिकारी रोहट श्री पूरन कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहट श्री जयदेव चारण, दिलीप चारण भरत शर्मा के मार्गदर्शन में वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के संयुक्त तत्वावधान में रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय सिणगारी रोहट की प्रधानाचार्य मंजुलता बारहठ, राज़किया उच्च मा. विद्यालय खारडा के व्याख्याता रामचंद्र पुरोहित राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय दलपतगढ़ के प्रधानाध्यापक रोहित की उपस्थित में तीनों स्कूलों मे लगभग 600 छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही अपील कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक के नियमों की पालना करें। सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मौतें तेज गति, बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट के कारण होती है जो चिंता का विषय है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ प्रियंका शर्मा,अशोक भाटी,रावलराम,राजेंद्र जी, पुष्पलता, संतोष दवे,सुमनलता,सीमा चौहान, बबलू राम, हनुमान सिंह, शरबती कच्छवाहा, भावना गोयल, योगिता चौधरी दया लता उपस्थित रही.
दिनांक 12/02/2026









