
कटनी,
शहर के अनेक वार्डों में SIR प्रक्रिया की आड़ में पात्र मतदाताओं के नाम हटवाने की एक गंभीर और सुनियोजित साजिश सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि यह पूरा मामला लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
एड. अमित शुक्ला ने बताया कि शहर के कई वार्डों में गांवों में निवास करने वाले बाहरी व्यक्तियों द्वारा फॉर्म नंबर–7 भरकर एक-एक वार्ड में 100 से 300 तक मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैधानिक है।
उन्होंने कहा कि और भी गंभीर बात यह है कि जिन व्यक्तियों के नाम से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, उनसे जब व्यक्तिगत रूप से पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार किया कि उन्होंने कोई आपत्ति नहीं लगाई है। इससे स्पष्ट होता है कि किसी संगठित गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर आम नागरिकों का संवैधानिक मताधिकार छीना जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज करने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भूमिका की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
एड. अमित शुक्ला ने दो टूक कहा कि यदि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में शामिल व्यक्तियों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों/अधिकारियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है, तो कांग्रेस कमेटी मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेगी।
उन्होंने कहा, “वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस कार्यकर्ता और BLA लोकतंत्र के प्रहरी हैं। किसी भी कीमत पर जनता का अधिकार छीनने नहीं दिया जाएगा।” इसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा,राकेश जैन कक्का,राजा जगवानी,नशीर खान,आफताब अहमद चोखे भाईजान,मंजू निषाद,जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी,संजय खरे,एड.शशि शेखर भारद्वाज,नारायण निषाद,मंगल सिंह,अहमद कुरैशी,श्याम यादव,विजय मंगल चौधरी,विवेक विरहा,जीतू विश्वकर्मा,प्रशांत पांडे,प्रेम कुमार पठारिया संजय गुप्ता,दिग्विजय सिंह,अदिता वर्मा,शशि यादव,रमेश प्यासी,अजय वर्मा,रमेश अहिरवार,शुभम सोन खरे,सलाहुद्दीन खान,गनपत लाल,अनुज सिंह,तरुण सिंह,वार्ड अध्यक्ष दीपक सिंह ,ब्रजेश मौर्य ,दिलदार खान,इमरान खान एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें




