
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष सह अध्यक्ष प्रत्याशी विजयालक्ष्मी देवी ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह “बक्सा छाप” पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान विजयालक्ष्मी देवी ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, शौचालय सहित कई आधारभूत विकास कार्य कराए, जिससे नगर के सर्वांगीण विकास को गति मिली। उन्होंने कहा कि वे किए गए कार्यों के दम पर ही दोबारा जनता के बीच समर्थन मांगने आई हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि “मैंने काम किया है और जनता के बीच उसका हिसाब देने को तैयार हूं। विकास की जो रफ्तार शुरू की है, उसे आगे और तेज करना है।” उन्होंने दावा किया कि यदि पुनः अवसर मिला तो अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और नगर को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।विजयालक्ष्मी देवी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकास की निरंतरता और मजबूत नेतृत्व के लिए इस बार “बक्सा छाप” पर मुहर लगायें। उन्होंने कहा कि इतना विकास कार्य की हूं की विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं है।




