A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंगलवार नगर निगम में आयोजित हुई

Screenshot 2026 03 10 19 23 35 95 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7*मंगलवार को नगर निगम में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई*

 

*नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए महापौर श्रीमती सूरी की पहल जारी*

 

कटनी(9 मार्च)-नगर निगम से जुड़ी नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शुरू की गई जनसुनवाई की पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार 10 मार्च को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

 

इस दौरान शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं।

 

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इस पहल से प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद और विश्वास को भी मजबूती मिल रही है। नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा भी की जाती है।

Back to top button
error: Content is protected !!