
जोगता (धनबाद): धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 07 में चुनावी गतिविधिया तेज हो गई है। पार्षद प्रत्याशी राहुल कुमार ने बुधवार को अपने वार्ड क्षेत्र उजाला क्लब, जोगता में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
राहुल कुमार ने वार्डवासियों से आगामी चुनाव में जंजीर छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड में चौमुखी विकास कार्य कराए जाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।






