A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा से संभावित प्रत्याशी वीरेश कुमार सिंह ने भाजपा कैंप कार्यलय का निर्माण हेतु कराया पूजन

भाजपा से संभावित प्रत्याशी वीरेश कुमार सिंह ने भाजपा कैंप कार्यलय का निर्माण हेतु कराया पूजन

बिल्सी: आज भाजपा के संभावित प्रत्याशी ने बिजनौर हाईवे पर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के निकट अपराह्न करीब 3 बजे डॉ. वीरेश कुमार ने समर्थकों के साथ विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम ज्योतिषाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।
बिल्सी 114 विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं पार्थ हॉस्पिटल चंदौसी के संचालक डॉ. वीरेश कुमार ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारीयों के मद्देनज़र चुनाव संचालन को धार देने के लिए नगर मे आवास एवं कैंप कार्यालय के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन कराकर राजनीतिक दर्शकों में हलचल तेज कर दी।

इस अवसर पर डॉ. वीरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही आवास एवं कैंप कार्यालय का निर्माण पूरा कराकर वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और जन-जन तक पहुंचना ही उनका लक्ष्य है।

कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, गिरीश मौर्य, रविंद्र यादव, दीपक वाल्मीकि, अवधेश पाराशरी, मनोज तोमर, भुवनेश वार्ष्णेय, अजीत सिंह, सचिन मिश्रा, नीरज शर्मा, संगीता सिंह, शाहिद सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

डॉ. वीरेश कुमार के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जिला संवाददाता विवेक चौहान

Back to top button
error: Content is protected !!