A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो इकाइयों के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर का आयोजन

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम सुआतला में दिनांक 8 फरवरी से 14 फरवरी तक प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी के निर्देशन व संरक्षण में एवं तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरिता जैन, डॉ अर्चना मिश्रा एवं डॉ आकर्षा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर का आयोजन स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और युवा शक्ति के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक जुड़ाव के तहत किया जा रहा है। शिविर में प्रत्येक इकाई में तीस – तीस छात्राएं और दस-दस ग्रामीण छात्राओं का समावेश किया गया। शिविर के प्रथम दिवस छात्राओं ने कन्या महाविद्यालय से गोद ग्राम सुआतला में आकर अपनी गतिविधियां प्रारंभ की। द्वितीय दिवस में शिविर का उद्घाटन दिनांक 9 फरवरी को रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, के कुलगुरु, प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्र के मुख्य आतिथ्य में एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ ए के पटैरिया एवं जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मिश्रा की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं लक्ष्य जीत के साथ हुआ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया कि वे इन 7 दिनों में ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को समझें और उनके समाधान में अपना योगदान दें। विशिष्ट अतिथि डॉ ए के पटैरिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कैसे राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं, सभी स्वयंसेवकों को आपसी तालमेल बैठकर काम करना है, इन सात दिवसीय विशेष शिविर में आपके व्यक्तित्व का विकास और आप एक अच्छे समाजसेवी के रूप बनकर उभरेंगे।
इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों के साथ अतिथियों ने दाल बाफले का एक साथ बैठकर भोजन किया सायंकाल को शिविर दिनचर्या के अनुसार खेल खेले। रात्रि में भोजन के पश्चात सांस्कृतिक संध्या में छात्राओं ने भजन, गायन वादन, लोक नृत्य आदि गतिविधियों में भाग लिया।
शिविर के तृतीय दिवस में छात्राओं ने जागरण के साथ योग किया तत्पश्चात ग्राम में प्रभात फेरी नारे लगाते हुए निकाली, इसके बाद समूह बनाकर ग्राम का सर्वेक्षण किया जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर के मुखिया, सदस्यों की संख्या, व्यवसाय, साक्षरता एवं स्वास्थ्य आदि की जानकारी संकलित की। दोपहर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ तल्हा साद द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए चिकित्सीय सलाह दी गई। बौद्धिक सत्र में डॉ तल्हा द्वारा छात्राओं एवं ग्रामीणों को मधुमेह, एनीमिया, बच्चियों का अज्ञानता बस समय से पूर्व गर्भधारण कर लेना आदि के बारे में बताते हुए इसके दुष्प्रभाव एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की साथ ही रक्तचाप एवं शुगर की जांच की गई। ग्राम सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा ग्राम की जानकारी दी गई। शिविर के चतुर्थ दिवस दिनांक 11 फरवरी 26 को दिनचर्या अनुसार बौद्धिक सत्र में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रतिमा खरे ने ग्राम सुआतला में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए ए बी सी प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्ड की जानकारी दी, छात्राओं को ग्रामीण परिवेश को समझने एवं ग्रामीणों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम के बारे में बताया। आज छात्राओं द्वारा गोदग्राम सुआताला में तात्कालिक भाषण एवं भजन का आयोजन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!