A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आन द स्पॉट एक्शन, बिलहरा के सीएमओ को थमाया कारण बताओ नोटिस

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर ने जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये प्रथम दृष्टया सीएमओ उत्तरदायी है। जिस हेतु उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर कारण व्यक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदेशित किया गया कि यदि नियत समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेशों के पालन में देरी या लापरवाही करने वाले किसी भी शासकीय सेवक को बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!