A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडदेशसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकार

घायल चालक के लिए फरिश्ता बना ड्राइवर संघ, 10 हजार की मदद से बढ़ाया हौसला

भीषण सड़क हादसे में घायल विजय के इलाज में आगे आया ऑलराइज ड्राइवर मजदूर संघ

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा डंडई। डंडई प्रखंड क्षेत्र के लवाहीकलां गांव स्थित गिजनियादामर टोला निवासी लाल बिहारी राम के 26 वर्षीय पुत्र विजय कुमार रवि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपनी गाड़ी लेकर छत्तीसगढ़ के सरगामा इलाके से गुजर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में विजय कुमार रवि की जान तो बच गई, लेकिन उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही डंडई के ऑलराइज ड्राइवर मजदूर संघ एसोसिएशन के सदस्य सक्रिय हो गए। संघ के मीडिया प्रभारी फिरोज अंसारी ने बताया कि घायल चालक की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसे देखते हुए संघ के सदस्यों ने आपसी सहयोग से तत्काल राशि एकत्र की और घायल युवक के घर पहुंचकर परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।
संघ के सदस्यों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि चालक समुदाय एकजुट है और इलाज में आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ हर चालक के सुख-दुख में उसके साथ खड़ा रहता है और जरूरत पड़ने पर कंधे से कंधा मिलाकर मदद करता है।
इस अवसर पर महफूज अंसारी, राजेश प्रजापति, आलोक कुमार यादव, जितेंद्र पासवान, सुल्तान अंसारी, अजय कुमार सिंह, बालेश्वर यादव, सरवन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
घायल युवक के पिता लाल बिहारी राम ने भावुक होकर संघ के इस मानवीय पहल की सराहना की। परिजनों ने कहा कि आज के दौर में जब लोग अपनों से भी दूरी बना लेते हैं, ऐसे समय में ड्राइवर संघ ने मदद कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।

Back to top button
error: Content is protected !!