


जयपुर, ।। रायन इंटरनेशनल स्कूल ,निर्माण नगर जयपुर में मोंटेसरी ग्रेजुएशन समारोह एवं वार्षिक समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जो विद्यालय की गौरवशाली यात्रा का एक स्मरणीय पड़ाव बना। कार्यक्रम का आयोजन हमारे चैयरमैन डॉ .अगस्टिन फ्रांसिस पिंटो एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम ग्रेस पिंटों के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना से हुई। जिसने वातावरण को शांत और आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर डॉ रविंद्र सिंह राव (उपाध्यक्ष आर एचएल ) नरेश कुमार गोयल (आईएएस आयुक्त राज एम ईएस )सुमित धड्डा (एफसीए), नवीन शर्मा (टीवी अभिनेता संस्थापक एनएसपीए), जीके तिवारी (सेवानिवृत आईएएस) ,जगदीश चंद्र शर्मा (सेवानिवृत्त डीआईजीपी राजस्थान पुलिस ), रहमान शेख (आकाशवाणी ग्रेड कलाकार गायक), गगन मिश्रा( थिएटर कलाकार सदस्य कला विभाग ) , डॉ. कविता माथुर (कवित्री लेखिका एवं रंगकर्मी ) , आशीष जोपट (वरिष्ठ संवाददाता 9 भारत समाचार ) की गरिमामयी उपस्थित ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथि एवं अभिभावकों का स्वागत अंग्रेजी हिंदी और कश्मीरी भाषा में स्वागत भाषण द्वारा किया गया इसके पश्चात स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। समारोह में रायन समूह के 50 गौरवशाली वर्षों का उत्सव भी मनाया गया। पूर्व विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति तथा डायरेक्टर सोनम मेम लोगों द्वारा लोगों अनावरण समारोह के विशेष आकर्षण रहे । मणिपुरी, ओडिसी , हिमाचली और दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुतियों ने भारत के संस्कृति विविधता को जीवंत किया । ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह का भावुक क्षण रहा। मोंटेसरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को रायन अचीवर्स अवार्ड तथा मोंटेसरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को रायन प्रिंस एंड प्रिंसेस अवार्ड प्रदान किए गए। डायरेक्टर सोनल मेम के प्रेरणादाई संबोधन एवं हिंदी अंग्रेजी और मलयालम में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात प्राचार्य महोदय , महोदया के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में संमवेत स्वर और भव्य समापन प्रस्तुति के साथ समारोह यादगार बन गया।





