
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 12 फरवरी 2026
* नागपुर *

—–> प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शिरडी सांईबाबा द्वारकामाई पदयात्रा सेवा समिति रामनवमीं पर्व के शुभ अवसर पर वार्षिक नागपुर से शिरडी आध्यात्मिक पदयात्रा का आयोजन करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 22वीं वार्षिक शिरडी द्वारकामाई पदयात्रा होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार 33 दिनों की यह आध्यात्मिक पदयात्रा और रथयात्रा 22 फरवरी2026 को सुबह के समय में अयोध्या नगर श्री सांईबाबा जी के मंदिर से आरंभ होगी। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की यह आध्यात्मिक पदयात्रा सबसे पुरानी, अनुशासित धार्मिक शोभायात्राओं में से मानी जाती है। इस आध्यात्मिक पदयात्रा और रथयात्रा में हजारों की संख्या में बाबा के भक्तगण पारंपरिक स्वेत वस्त्रों को धारण किए हुए, धार्मिक भगवा झंडों के साथ श्री शिरडी सांई बाबाजी के सजे हुए रथ के साथ चलते हुए नजर आयेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार यह धार्मिक शोभायात्रा भगवान नगर छत्रपति नगर और वर्धारोड सहित नागपुर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अमरावती, अकोला, औरंगाबाद के रास्ते शिरडी की ओर जायेगी। इस पूरी यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल भक्तजन दैनिक आरती, वंदना, कीर्तन भजन करते हुए आध्यात्मिक दिनचर्या का पालन करेंगे और मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न धार्मिक सथलों का दर्शन करते हुए शिरडी पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आध्यात्मिक पदयात्रा के 24 मार्च 2026 को शिरडी पहुंचने की आशा है, और इस यात्रा का समापन समारोह 27 मार्च 2026 को किया जायेगा






