A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनटेक्नोलॉजीदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जनगणना- 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जिला कलक्टर ने किया जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षणजनगणना 2027 का कार्य समय पर परिशुद्धता के साथ संपादित हो- जिला कलक्टर डॉ खडगावत 

डीडवाना-कुचामन।

जनगणना 2027 के लिए डीडवाना कुचामन जिले के चार्ज स्तर के अधिकारियों (तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी) सहायक चार्ज स्तर के अधिकारियों (नायब तहसीलदार )के दो दिवसीय एवं चार्ज स्तर के नियमित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण मंगलवार को जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ महेन्द्र खड़गावत ने किया।

इस दौरान जिला कलक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ खड़गावत ने सभी संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना 2027 का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरी शुद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह से पेपरलेस -डिजिटल जनगणना होगी जिसके लिए सभी स्तरों के अधिकारियों एवं जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है ताकि जनगणना का कार्य सही सम्पादित हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जनगणना देश के विकास का आधार बनती है जिसके लिए सभी जनगणना कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना जरूरी है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल ने बताया कि जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार से स्थानीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को जनगणना निदेशालय भारत सरकार जयपुर के सहायक निदेशक वाई पी वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा पीपीटी के माध्यम से जनगणना कार्य से सम्बंधित CMMS पोर्टल HLBC Web Application, HLO mobile App से संबंधित गहन प्रशिक्षण और इन बेब पोर्टलों का प्रयोगिक प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सोमवार को प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से डी आर. गांधी एवं सतीश बसंतदानी ने जनगणना कार्य से सम्बंधित CMMS पोर्टल HLBC Web Application, HLO mobile App से संबंधित गहन प्रशिक्षण दिया गया

इस प्रशिक्षण में जिला स्तर पर गठित जनगणना सेल के अधिकारीगण/सहायक अधिकारी तथा प्रत्येक चार्ज कार्यालय से नियुक्त जनगणना लिपिक/नियमित सहायक उपस्थित रहे

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!