A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

जनपद में नशामुक्ति के लिये शपथ*

जनपद में नशामुक्ति के लिये शपथ*

*जनपद में नशामुक्ति के लिये शपथ*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

पिथौरा-जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों के लिये सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का शपथ दिलाया गया। शपथ समारोह में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
जनपद अध्यक्ष उषा पुरूषोत्तम घृतलहरे ने उपस्थित लोगो को शपथ दिलाते हुये कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र के ऊर्जा होते है। युवाओं की शक्तिओं का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अतिआवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल ने कहा कि बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिये इसलिये हमें संकल्प लेना है कि न केवल स्वयं बल्कि सामुदाय परिवार एवं मित्रों को भी नशामुक्त करने हेतु हम प्रतिबद्ध हो। भाजपा के जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि स्वस्थ एवं सबल और जागरूक समाज के निर्माण के लिये नशामुक्ति अत्यंत आवश्यक है नशे के आगोश में युवा पीढ़ी भटकाव के दौर से गुजर रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन ने नशे की प्रवित्ति न केवल स्वस्थ समाज की परिकल्पना के लिये घातक है बल्कि युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में बाधक है। हमारा विभाग नशामुक्त समाज बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जनपद सदस्य पुरूषोत्तम घृतलहरे, पूर्व सरपंच प्रदीप पटेल, गुलाब सामल समाज शिक्षा संगठक, जिला कार्यालय से अनिल कोसरिया, करारोपण अधिकारी उमेश दीक्षित, गौ सेवक सौरभ अग्रवाल, संजय निषाद, रेखा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!