
दरभंगा, 13 फरवरी 2026: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा द्वारा शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में कृषि एवं एमएसएमई के लिए मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी, उप महाप्रबंधक रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जीविका दीदियों के स्वागत गीत ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।
“सशक्त कृषि, समृद्ध ग्राम” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक ने कुल 26 करोड़ 20 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए, जबकि लगभग 20 करोड़ रुपये के सांकेतिक चेक लाभुकों को वितरित किए गए। केवटी समेत आठ प्रखंडों के करीब 3400 स्वयं सहायता समूहों को ऋण सहायता मिली।
अधिकारियों ने किसानों और महिला उद्यमियों से योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कार्यक्रम के संचालन अंजना सोनी एवं निधि सिंह ने किया। आयोजन से कृषि और महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।




















