दरभंगाबिहार

जनता की सुनवाई में प्रशासन अलर्ट, त्वरित समाधान शुरू

दरभंगा में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर समाधान, शेष पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दरभंगा, 13 फ़रवरी 2026: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित “जनता के दरबार” कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएँ सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 40 से अधिक परिवादी शामिल हुए, जिनमें 30 ऑनलाइन और 10 ऑफलाइन आवेदक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र जांच एवं निष्पादन का निर्देश दिया गया। प्राप्त शिकायतों में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, पंचायती राज, सहकारिता, परिवहन तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से जुड़े मामले शामिल रहे।

डीएम ने अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्वप्निल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!