दरभंगाबिहार

भूमि विवाद से सड़क तक, DM ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार की जनसुनवाई में भूमि विवाद, आधार कार्ड और सड़क समस्याओं सहित तीन दर्जन से अधिक आवेदनों पर सुनवाई कर निर्देश दिए गए।

दरभंगा, 13 फरवरी 2026: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, आधार कार्ड निर्माण, पहुंच पथ (सड़क मार्ग) की समस्या तथा अन्य जनहित से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी निष्पादन के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारी निर्धारित कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं।

उन्होंने मामलों के शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन पर विशेष जोर दिया। जनसुनवाई के दौरान सभी शिकायतों का पंजीकरण कर आवेदकों को प्राप्ति रसीद दी गई। आम लोगों की सुविधा के लिए बैठने, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन ने इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!