A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

हाईस्कूल और हायरसेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक 26 जून को

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर की अध्यक्षता में जिले के हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक 26 जून को महाकवि पदमाकर सभागार मोती नगर में दिन गुरुवार दोपहर 2 बजे से ओयाजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बैठक में एजुकेशन पोर्टल पर नामांकन कक्षा 9 से 12 (शासकीय/अशासकीय) की समीक्षा, एक पेड़ मां के नाम की समीक्षा, इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता दिनांक 04 एवं 05 जुलाई 2025 के संबंध में समीक्षा, मरम्मत हेतु अनुरक्षण मद में जारी की गई राशि व्यय की समीक्षा, 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम पर समीक्षा, नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों पर समीक्षा, स्कूटी / लेपटॉप योजना की समीक्षा, एसएमडीसी बैठक के संबंध में समीक्षा, स्थापना संबंधी कार्यों की समीक्षा, अपार आईडी निर्माण की समीक्षा, मंडल द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025-26 की परीक्षाओं संबंधी मार्गदर्शिका एवं ऑनलाईन आवेदन की प्रविष्टिी के निर्देशों की समीक्षा,छात्रवृत्ति मेपिंग, प्रोफाइल अपडेशन,असफल भुगतान एवं एमपी टास्क पोर्टल की समीक्षा,निःशुल्क साईकिल वितरण की समीक्षा, सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा, विमर्श पोर्टल पर की जाने प्रविष्टियों पर चर्चा। (नामांकन, एमआईएस, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं अन्य), नवीन व्यावसायिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।Screenshot 20250522 125024 7

Back to top button
error: Content is protected !!