बिहारबेतिया

बेतिया पुलिस द्वारा 03 साइबर अपराधियों को कई पासबुक, ए०टी०मा० के साथ गिरफ्तार किया गया।

मौखिक सूचना के अवलोकन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए विभिन्न पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राईम) तथा अनुमंडल पुलिस अधीक्षक सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

बेतिया पुलिस द्वारा 03 साइबर अपराधियों को कई पासबुक, ए०टी०मा० के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 25.06.2024 को साइबर थाने को गुप्त सूचना मिली की नौतन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध कर रहे हैं। मौखिक सूचना के अवलोकन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए विभिन्न पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राईम) तथा अनुमंडल पुलिस अधीक्षक सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जब ग्राम वैधनाथ नगर पहुंची तो एक व्यक्ति को अपने मोबाइल पर कुछ कर रहा था। जो पुलिस टीम को देख कर लग गया. जिसे पुलिस टीम द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ाये हुए व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम संदीप कुमार पाल, पे०-महेन्द्र प्रसाद पाल, सा०-बैदनाथ नगर थाना-नौतन जिला-प० चम्पारण बेतिया बताया। संदीप कुमार पाल से गहनता से पुछ-ताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनके अन्य साइबर अपराध के सहयोगी व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर अपराध का पैसा अपने खाते/अन्य फर्जी खाते में मंगाकर उन्हें पुनः किसी और खाते में स्थानांतरित कर देते थे। जिसके लिए अपने पैसे मिलते थे। पकड़ाये व्यक्ति के निशान देही पर नौतन थाना क्षेत्र के ही ग्राम-नौतन दूबे एवं शिवसाह के टोला से एक-एक और व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्होंने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पकड़ाये तीनों व्यक्तियों के व्हाट्सएप चैट में काफी मात्रा में बैंक अकाउंट एवं लेन-देन की बात प्रकाश में है। इनके पास से मोबाइल, कई पासबुक, चेकबुक एवं ए0टी0एम0 बरामद की गई है। इस संदर्भ में बेतिया साइबर थाना कांड सं0 19/24 दिनाक 25.06.2024 धारा 419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (C) /66(D) आईटी एक्ट के विरुद्ध 13 नामजद तथा विभिन्न व्हाट्सएप्प खाता संचालक एवं अज्ञात अकित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम / पता:-

*******

1. संदीप कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष है पिता महेन्द्र प्रसाद पाल सा०-बैधनाथ नगर, थाना-नौतन, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

2. विजय कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष है पिता नागेश्वर राम सा०-नौतन दुवे, थाना-नौतन, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

3. नवीन कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष है पिता रामविलास महतो सा० शिवसाह का टोल, थाना-नौतन,

जिला-प० चम्पारण बेतिया।

 

बरामदगीः-

1. पासबुक 12

2 चेकबुक 03

3. मोबाइल 04

4. ए०टी०एम० 03

रुममारी दाल :-

1. पु०नि० राजेश कुमार,पद्य, नौतन थाना।

2.पु०नि० अंजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी, बेतिया साइबर थाना।

3.परी० पु०अ०नि० जगलेश यादव,

4. रा०अ०नि० बिहारी लाल,

5 बीएचजी 6242 राजेश प्रसाद, बीएचजी 5617 राकेश हाजरा सभी नौतन थाना।

6- थाना सशस्त्र बल नौतन थाना।

बिहार पुलिस

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!