दरभंगाबिहार

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

पक्षकार को लोक अदालत के माध्यम से विवाद निपटारा करने में फायदा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

दरभंगा, 25 जून 2024 :-जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।

उन्होंने कहा कि अपने विभागों से संबंधित मुकदमों में पक्षकारों के साथ प्रि-काउंसलिंग करें। प्रि-काउंसलिंग के दौरान पक्षकारों को लोक अदालत के जरिए विवाद निपटारा कराने के फायदे को बतायें।

प्रचार-प्रसार के हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने कहा कि प्रि-काउंसलिंग के पश्चात मुकदमों की सूची कार्यालय में अवश्य जमा करें, ताकि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार को स-समय प्रतिवेदन किया जा सके।

बैठक में श्रम, मापतौल, विद्युत, दूरसंचार आदि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Sitesh Choudhary

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!