दरभंगाबिहार

एक दिवसीय वॉलीबॉल बालक अंडर-15 के चयन के लिए होगा प्रतियोगिता का आयोजन।

खेलों के विकास को मूर्त रूप देने के लिए किया जा रहा है कार्यक्रम।

एक दिवसीय वॉलीबॉल बालक अंडर-15 के चयन के लिए होगा प्रतियोगिता का आयोजन।

 

दरभंगा, 25 जून 2024 :-29 जून 2024 को एक दिवसीय वॉलीबॉल बालक अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन नागेंद्र झा स्टेडियम दरभंगा में होगा।

चयन प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के कोई भी बालक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जिनकी ऊंचाई 176 सेमी होना अनिवार्य है।

प्रमंडलीय अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल दरभंगा परिमल ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है खेलों के विकास के लिए एक रूप देना।

चयनकर्ता आलोक पांडे, बृजेश कुमार राठौर, कामिनी कुमारी को खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके देख-रेख में चयन प्रतियोगिता 29 जून 2024 को 10:00 बजे पूर्वाहन से प्रारंभ की जायेगी एवं प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

Sitesh Choudhary

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!